Suzlon एनर्जी भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल है। नवंबर 2025 में सुजलॉन का शेयर लगभग ₹55 के आस–पास ट्रेड कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने टाटा पावर के साथ 838 मेगावाट का नया प्रोजेक्ट हासिल किया है। Q2 FY26 में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे अधिक प्रॉफिट पोस्ट किया, जहां PAT 1,279 करोड़ रुपए (538% साल दर साल वृद्धि) पहुंच गया। सितंबर 2025 तक सुजलॉन के पास 6GW का ऑर्डर बुक है, जिसमें 2GW का ऑर्डर सिर्फ Q1 में आया।
कम्पनी के इंटरनेशनल बिज़नेस से 20% रेवेन्यू आ रहा है और 2030 तक विदेश से कमाई 30% के आसपास रहने की उम्मीद है। भारत सरकार की ग्रीन पॉलिसीज़ और PLI जैसी स्कीम्स के कारण भी कंपनी को बूस्ट मिला है। हालांकि, प्राइस में गिरावट देखने को मिली है और शुक्रवार को शेयर -2.63% गिरकर बंद हुआ।
Waaree Energies
Waaree Energies लिमिटेड सोलर एनर्जी से जुड़ी लीडिंग कंपनी है। इसका शेयर प्राइस 24 नवम्बर 2025 को करीब ₹3,185 था। Q2 में 224% से भी ज़्यादा प्रॉफिट ग्रोथ (₹1,159.53 करोड़), रेवेन्यू ₹12,764 करोड़ दर्ज की गयी। कंपनी की ROE 26% के आस–पास है और डेट/इक्विटी रेशियो केवल 0.1 है। नवम्बर में कमर्शियल प्रोडक्शन की दो नई लाइनें (2100MW) गुजरात में शुरू हुईं, जिससे उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई। हाल ही में, शेयर प्राइस में कमजोरी देखने को मिली है और तकनीकी चार्ट्स में कमजोरी का संकेत दिख रहा है। कमाई में ग्रोथ है, लेकिन शेयर को सपोर्ट अभी कम दिखाई देता है।
Read More : Navratna कंपनी में धमाकेदार तेजी! एक साथ मिले 3 ऑर्डर, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी ये कंपनी फिर रडार पर
NHPC
NHPC लिमिटेड भारत सरकार की बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की जलविद्युत निर्माण कंपनी है। नवम्बर 2025 के अंत में इसका शेयर लगभग ₹78–₹80 की रेंज में ट्रेड कर रहा था। पिछले एक महीने में इसमें -7.79% की गिरावट आई, जब कि सेंसेक्स में 1.47% ग्रोथ थी। हां, लॉन्ग टर्म में एनएचपीसी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है – तीन साल में करीब 90%, पांच साल में 290% और दस साल में 322%। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 7% Y-o-Y सेल्स ग्रोथ दर्ज की है और उसका 52 हफ्ते का हाई ₹92.30 और लो ₹71.01 है। हाल फिलहाल में इसमें कंसोलिडेशन और कमजोरी देखने को मिल रही है।
Read More : Banking Sector के इस शेयर में लगा 6% का अपर सर्किट, शेयर का भाव ₹200 से कम, जाने एक्सपर्ट की राय
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।



