₹100 से कम वाले इस स्टॉक को मिला 57000 डॉलर का Export ऑर्डर, कंपनी घटा रही कर्ज, आज शेयर में दिखेगी तेजी

Export : Indobell Insulation लिमिटेड, 1972 में स्थापित, भारत के कोलकाता में स्थित एक प्रमुख इन्सुलेशन प्रोडक्ट निर्माता है। यह ग्रैन्युलेटेड और नोड्युलेटेड रॉकवूल के निर्माण में माहिर है और थर्मल इन्सुलेशन में पूर्वी भारत की अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी स्प्रे इन्सुलेशन तकनीक और एक्सपोर्ट क्वालिटी रॉकवूल के लिए भी जानी जाती है।

नया Export Order – GE Electric

24 नवंबर 2025 को कंपनी को GE Electric, Warsaw, Poland से डायरेक्ट लेबर वर्क के लिए 57,000 डॉलर (लगभग ₹47.60 लाख) का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की डिलिवरी जनवरी 2026 तक पूरी करनी है। कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया है कि इसमें प्रमोटर या कोई रिलेटेड पार्टी शामिल नहीं है, यह पूरी तरह एक इंटरनेशनल डील है ।

Read More : Suzlon Energy Share Price Target 2026, 2030, 2035, 2040, 2045, 2050 जाने कहा तक जायेगा भाव…

Indobell Insulation वित्तीय प्रदर्शन

Indobell Insulation की वित्तीय स्थिति साल-दर-साल मजबूत हो रही है। H1FY26 (मार्च से सितंबर 2025) में कंपनी की आय 26% बढ़कर ₹700.4 लाख रही, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹554.3 लाख थी। नेट प्रॉफिट भी 13% बढ़कर ₹47.93 लाख पहुंचा (H1FY25 में ₹42.39 लाख)। पिछले 3 साल में कंपनी का प्रॉफिट CAGR 144% रहा है, जो इंडस्ट्री में ग्रोथ का मजबूत संकेत देता है ।

Read More : ₹28 वाला ये Penny Stock बनने वाला है Tata Group का King जाने नाम और शेयर टारगेट प्राइस

डिविडेंड पॉलिसी

Indobell Insulation अपने कर्ज को धीरे-धीरे कम कर रही है। Debt to Equity Ratio सितंबर 2024 में 0.56 था, जबकि पहले यह 0.93 पर था। कंपनी ने 2025 में लगभग 57.5% का डिविडेंड पेआउट रेशियो रखा है, जो शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छा संकेत है ।

Indobell Insulation स्टॉक प्रदर्शन

Indobell Insulation के शेयर 24 नवंबर को बीएसई पर ₹73.74 तक पहुंचे, प्रीवियस क्लोजिंग ₹69.8 से लगभग 6.8% ऊपर। हालाँकि, पिछले एक हफ्ते में ये शेयर 13.7% टूटा है और तीन महीने में 42.49% गिरा है। 21 नवंबर 2025 को शेयर का भाव ₹69.68 था, जो 52 वीक हाई से 58% नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹44.5 करोड़ है ।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

Leave a Comment