Acme Solar को मिला रेलवे से 130 MW का बड़ा ऑर्डर, शेयर में दिख रही तेजी

Acme Solar : Integrated Renewable Energy सेक्टर की बड़ी कंपनी Acme Solar Holdings Limited ने इंडियन रेलवे की सब्सिडरी REMCL (Railway Energy Management Company Limited) के 1,000 MW के मेगा टेंडर में 130 MW सोलर स्टोरेज एनर्जी सप्लाई के लिए सबसे कम बोली लगाकर यह ऑर्डर हासिल किया है। यह टेंडर जुलाई 2025 में जारी हुआ था और नवंबर 2025 में इसके नतीजे आये, जिसमें Acme ने 4.35 रुपये प्रति यूनिट की दर से बोली लगाई।

REMCL टेंडर का मुख्य उद्देश्य क्या है?

REMCL का उद्देश्य रेलवे को 24 घंटे बिना रुके, लगातार सस्ती और ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराना है। रेलवे की बिजली खपत दिन-रात लगभग एक जैसी रहती है, इसी वजह से टेंडर में “Round-the-Clock” (RTC) सप्लाई की शर्त रखी गई है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सोलर/wind/hybrid एनर्जी के साथ battery storage system अनिवार्य रखा गया है, जिससे रात में भी supply बाधित न हो।

Read More : ₹100 से कम वाले इस स्टॉक को मिला 57000 डॉलर का Export ऑर्डर, कंपनी घटा रही कर्ज, आज शेयर में दिखेगी तेजी

प्रतियोगी कंपनियों

Acme Solar के अलावा ReNew Power, Bhalki Solar Power, Purvah Green और Jindal Green जैसी कंपनियों ने भी इस टेंडर में भाग लिया। सभी सफल कंपनियों ने एक समान टैरिफ रेट ₹4.35/kWh कोट किया, जो renewable energy सेक्टर में current rates के हिसाब से काफी प्रतिस्पर्धी है। Acme को 130 MW, Ayana Renewable को 140 MW, Jindal Green को 150 MW, Bhalki Solar Power को 200 MW, Purvah Green को 180 MW और ReNew Solar को 200 MW अलॉट हुए हैं।

Read More : Suzlon Energy Share Price Target 2026, 2030, 2035, 2040, 2045, 2050 जाने कहा तक जायेगा भाव…

प्रोजेक्ट से जुड़ी टेक्निकल डिटेल्स

Acme Solar को यह एनर्जी बिजली ग्रिड से जुड़ी परियोजनाओं (ISTS-connected assets) के जरिये सप्लाई करनी है। यह सप्लाई “dispatchable sources” और energy storage system (ESS) के साथ होगी, जिससे 24×7 क्लीन एनर्जी रेलवे को मिल सके। रेलवे और कंपनियों के बीच सीधे Power Purchase Agreement (PPA) साइन किए गए हैं। प्रोजेक्ट की commissioning timeline PPA साइन होने के बाद 30 महीने है। पहले तीन वर्षों में सालाना कम से कम 75% power availability और उसके बाद 85% annual availability अनिवार्य है।

रेलवे की renewable energy दिशा

Indian Railways ग्लोबल स्तर पर अपने नेटवर्क को ग्रीन और sustainable बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसका मकसद साल 2030 तक net zero carbon emission हासिल करना है, और इस दिशा में रेलवे बड़े दीर्घकालिक renewable energy agreements पर काम कर रही है। 2025 के आखिर तक रेलवे करीब 10 GW तक renewable capacity के लिए टारगेट साध रही है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

Leave a Comment