117% रिटर्न का टारगेट! Jefferies की लिस्ट में SBI और JSW Steel समेत 7 स्टॉक्स….

इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने भारतीय बाजार के लिए अपने टॉप स्टॉक आइडियाज अपडेट किए हैं, जिसमें 7 नए शेयर शामिल किए गए हैं। इनका चयन कंपनी के लगभग 247 स्टॉक्स के कवरेज यूनिवर्स में से किया गया है और अब कुल 23 टॉप बाय आइडियाज की लिस्ट तैयार हुई है। इन नए शेयरों में बैंकिंग, ऑटो, स्टील, हेल्थकेयर और इंटरनेट जैसे अलग-अलग सेक्टर शामिल हैं। जेफरीज का अनुमान है कि मौजूदा प्राइस से इन स्टॉक्स में करीब 20% से लेकर 117% तक की तेजी की संभावना हो सकती है।

Eternal Ltd​

Jefferies के अनुसार सबसे अधिक अपसाइड की संभावना इटरनल लिमिटेड में दिख रही है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 480 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 117% संभावित तेजी दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टॉक अक्टूबर 2025 के हाई से लगभग 32% नीचे आ चुका है, जिससे वैल्यूएशन आकर्षक हो गया है। कंपनी का फूड डिलीवरी बिजनेस मजबूत कैश जनरेटर बना हुआ है और इस सेगमेंट में 15% से ज्यादा की ग्रोथ जारी है।

Read More : ब्रोकरेज बुलिश! ACME Solar Holdings और JSW Energy के शेयर में दिख रहा तेजी का संकेत…

Star Health और Max Healthcare पर ब्रोकरेज की नजर

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के लिए जेफरीज ने 660 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा प्राइस से करीब 43% संभावित अपसाइड दिखाता है। कंपनी रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस में लगभग 31% मार्केट शेयर के साथ देश की सबसे बड़ी निजी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में गिनी जाती है। वहीं मैक्स हेल्थकेयर के लिए 1,320 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जिसमें करीब 29% तेजी की गुंजाइश मानी गई है। मैक्स अगले 3–4 साल में अपनी बेड क्षमता को लगभग दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है और ब्राउनफील्ड एक्सपैंशन से जल्दी ब्रेक-ईवन और बेहतर EBITDA मार्जिन की उम्मीद है।

Read More : निवेशकों के लिए बड़ा मौका! Green Energy के इन 3 स्टॉक्स में आ सकती है 50% की तेजी…

इंटरनेट और ऑटो सेक्टर​

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। Jefferies ने यहां 195 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 23% अपसाइड दिखाता है, साथ ही कंपनी के पास एक्टिव क्लाइंट्स के आधार पर करीब 28% ब्रोकिंग मार्केट शेयर है। ऑटो कंपोनेंट कंपनी भारत फोर्ज के लिए 2,150 रुपये का टारगेट रखा गया है, जिसमें करीब 21% संभावित तेजी बताई गई है। अमेरिका और भारत दोनों में ट्रक डिमांड में सुधार और डिफेंस बिजनेस की मजबूत उपस्थिति कंपनी के ग्रोथ ड्राइवर माने गए हैं।

JSW Steel और SBI

स्टील दिग्गज JSW Steel के लिए जेफरीज ने 1,400 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा प्राइस से करीब 20% संभावित तेजी दर्शाता है। कंपनी की उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष 2010 के 8 मिलियन टन प्रति वर्ष से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 34 मिलियन टन प्रति वर्ष तक पहुंच चुकी है और आंध्र प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस परियोजना के साथ 2029 तक क्षमता 43 मिलियन टन प्रति वर्ष होने का अनुमान है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए भी 1,300 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जिसमें लगभग 20% अपसाइड की संभावना बताई गई है। जेफरीज के अनुसार SBI का लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो कम है और एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है, जिससे आगे लोन बुक में मजबूत ग्रोथ की संभावना बनती है

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।