Multibagger Stock : स्टॉक मार्केट में स्मॉलकैप और मल्टीबैगर शेयरों की चर्चा हमेशा होती है, लेकिन हाल ही में A-1 नाम के स्टॉक ने अपने शानदार रिटर्न के कारण सभी का ध्यान खींचा है। इस स्टॉक ने एक वर्ष में 550% से अधिक रिटर्न दिए हैं, जिससे यह निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्टार बना हुआ है।
1 साल में मिले तगड़े रिटर्न
A-1 शेयर ने पिछले 12 महीनों में 550% की रैली दिखाई है। सिर्फ एक महीने में यह स्टॉक 131% चढ़ा है, जबकि तीन महीने में 268% और छह महीने में 346% का रिटर्न मिला है। वर्ष की शुरुआत से अब तक (YTD) यह स्टॉक निवेशकों को 505% रिटर्न दे चुका है। बीते तीन वर्षों में यह 702% और पांच वर्षों में करीब 4000% तक उछला है। इसका मतलब, जिसने भी इसमें शुरुआती स्तर पर निवेश किया, उसकी राशि कई गुना हो गई।
Read More : Adani Power Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030 जाने कहा तक जायेगा भाव…
आर्डर बुक, ग्रोथ
A-1 कंपनी को हाल ही में 128 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है और शेयर में खरीददारी बढ़ गई है। इस ऑर्डर से कंपनी के भविष्य में ग्रोथ के मौके और मज़बूत हो गए हैं। इसके अलावा, नवंबर 2025 में कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की साथ ही अपनी सब्सिडियरी ‘A-1 Sureja Industries’ के जरिए इलेक्ट्रिक व्हीकल और क्लीन मोबिलिटी क्षेत्र में विस्तार का निर्णय लिया, जिससे स्टॉक में अतिरिक्त तेजी देखने को मिली। 7 नवंबर को एक बड़ी डील में 66,500 शेयर 1,655.45 रुपये के भाव पर खरीदे गए, जिससे मार्केट में और उत्साह आया।
Read More : Ashok Leyland Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030 जाने कहा तक जायेगा भाव…
वित्तीय स्थिति
A-1 एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 2500-2600 करोड़ के आसपास है। कंपनी अपने टैंकरों के जरिए ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज और केमिकल बिजनेस में है, और इसके ग्राहक कई राज्यों में फैले हैं। हाल ही में कंपनी ने 1.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी घोषित किया। हालांकि, सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी के फाइनेंशियल मैट्रिक्स में गिरावट दर्ज हुई, इसमें ऑपरेटिंग कैश फ्लो -10.53 करोड़ रुपये, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 41% की गिरावट (1.51 करोड़ रुपये) और नेट सेल्स 63 करोड़ रुपये दर्ज हुई। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन सिर्फ 1.88% रहा, जो इंडस्ट्री एवरेज से काफी कम है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।



