भारत में Renewable Energy Sector तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने 2032 तक 60 गीगावाट से अधिक अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी पावर यूटिलिटी की सब्सिडियरी है, जो लगातार अपनी क्षमता को बढ़ा रही है।
NTPC Green Energy की क्षमता
अभी नवंबर 2025 तक कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी करीब 7,639 मेगावाट हो चुकी है। हाल ही में गुजरात के खावड़ा प्रोजेक्ट में 75.5 मेगावाट का नया सोलर प्लांट सफलतापूर्वक शुरू हुआ है। कंपनी के पास करीब 13,576 मेगावाट प्रोजेक्ट पाइपलाइन है और 9,175 मेगावाट क्षमता निर्माणाधीन है। वित्त वर्ष 2027 तक एनटीपीसी ग्रीन का टारगेट 19 गीगावाट इंस्टॉल्ड कैपेसिटी पहुंचाना है।
Read More : Adani Power Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030 जाने कहा तक जायेगा भाव…
NTPC Green Energy शेयर प्राइस
NTPC Green Energy लिमिटेड का शेयर प्राइस 25 नवंबर 2025 को ₹94.21 (NSE) तथा ₹94.70 (BSE) था। यह शेयर पिछले एक साल में 16% गिरा, और इसकी 52 हफ्ते की हाई प्राइस ₹155.35 और लो ₹84.55 रही है। कंपनी का मार्केट कैप ₹80,303 करोड़ है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पीई रेश्यो 146.69 तथा पीबी रेश्यो 4.28 है।
Read More : Ashok Leyland Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030 जाने कहा तक जायेगा भाव…
हाल की डील
सरकार ने हाल ही में एनटीपीसी के लिए ग्रीन एनर्जी इन्वेस्टमेंट लिमिट को बढ़ाकर ₹20,000 करोड़ कर दिया ताकि कंपनी विस्तार कर सके। इसके अलावा कंपनी का फोकस ग्रीन अमोनिया व हाइड्रोजन जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर भी है।
उपकरण निर्माता
दो प्रमुख क्षेत्र हैं – इंडिपेन्डेंट पावर प्रोड्यूसर और उपकरण निर्माता। एनटीपीसी ग्रीन, अदानी ग्रीन जैसे खिलाड़ी आईपीपी है, जबकि वारी, विक्रम जैसी कंपनियां उपकरण निर्माण क्षेत्र में है। इन सबकी ऑर्डर बुक मजबूत है और बड़े कॉर्पोरेट दिसंबर से इसमें आ रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।



